Monday , April 15 2024

केंद्र सरकार इस मास्टर प्लान पर काम, मार्च 2018 तक देगी 2.83 लाख लोगों को नौकरियां!

नई दिल्ली। अकसर डिग्री हासिल करने के बाद युवाओं को नौकरी तलाशने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर नौकरी सरकारी हो तो फिर तो बात ही कुछ और है।

मोदी सरकार जल्द ही ऐसे बेरोजगार युवकों को बंपर भर्ती का तोहफा देने वाली है। बता दें कि सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए मोदी सरकार एक नए योजना पर काम कर रही है।

मीडिया खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार, सरकारी विभागों में करीब 2.83 लाख खाली पद भरे जाएंगे। इस भर्ती प्रकिया को पूरा करने की समय सीमा, मार्च 2018 तय की गई है। एक अनुमान के मुताबिक 2016 में सरकारी कर्मचारियों की संख्या 32.84 लाख थी जोकि 2018 तक 35.67 लाख हो जाएगी।

दरअसल, काले धन पर लगाम कसने में अहम भूमिका निभाने वाले आयकर विभाग में कर्मचारियों की संख्या 46 हजार से बढा़कर 80 हजार कर दी जाएगी। ऐसा ही कस्टम और एक्साइज डिपार्टमेंट में भी किया जाएगा, जहां 41 हजार लोगों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल इन विभागों में करीब 50,600 कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन 2018 तक यह संख्या 91,700 हो जाएगी।

2018 तक बंपर भर्ती करना चाहती है सरकार
बताया जा रहा है कि विभागों में मैनपावर की मजबूती के इस प्लान में रेलवे विभाग भी शामिल हैं। बता दें कि रेलवे देश का ऐसा विभाग है जहां 13.31 लाख कर्मचारी काम रह हैं। लेकिन रेलवे और रक्षा विभाग में 2018 तक बंपर भर्ती करना चाहती है। इस लिस्ट में अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, केंद्रिय सचिवालय, सूचना एवं प्रसारण और विदेश मंत्रालय विभाग भी शामिल हैं।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com