Thursday , April 25 2024

आज का पंचांग: 14 जनवरी 2017 दिन शनिवार

।।आज का पंचांग।।aaj-ka-panchang

आज आपका का दिन मंगल मय हो 14जनवरी दिन शनिवार

ऋतु- शिशिर
मास-माघ
सूर्य उत्तरायण
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
09:00से 10:30 तक
तिथि-द्वितीया
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आप किसी प्रियजन के सहयोग से पारिवारिक मतभेद का समाधान करने में सफल रहेंगे।जीवनस्तर में सुधार होने की सम्भावना ।

सुझाव:- आज आप धार्मिक पुस्तकें दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- नीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज कुछ लोग आपके प्रति ईर्ष्यालु हो सकते हैं।व्यापार में प्रगति। धनलाभ।

सुझाव:- आज आप चीनी और दूध का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- गुलाबी।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करने की योजना बना सकते हैं।कार्यक्षेत्र में रचनात्मक विचारों पर अमल करेंगे।

सुझाव:- आज आप काला छाता दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का हरा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज शिक्षा के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ने की सम्भावना है।स्वास्थ्य में सुधार।

सुझाव:- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है जिससे आपको सुखद अनुभूति हो सकती है।आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

सुझाव:- आज आप सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अतिथि आपसे मिलने आ सकते हैं।आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।

सुझाव:-आज आप अपने ईष्ट का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं।पारिवारिक स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी।

सुझाव:- आज आप फलों का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप बुद्धिमत्ता से व्यवसायिक मामलों में फैसला लेंगे।किसी मामले पर अत्यधिक प्रतिक्रिया व्यक्त करने से बचें।

सुझाव:- आज आप ब्राह्मण को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आप दूसरों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देंगे।नए अवसर सामने आने वाले हैं।

सुझाव:- आज आप केसरयुक्त तिलक श्री लक्ष्मी जी को अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपके व्यावसायिक स्थितियों मे सुधार आएगा।आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे।

सुझाव:- आज आप काला तिल यथाशक्ति दान करें ।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे।आपकी इच्छानुसार जमीन जायदाद के मामलो का समाधान हो जायेगा।

सुझाव:- आज आप कच्चा नारियल किसी देवालय में दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग- धानी

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पारिवारिक मामलों में उदार सोच से काम लेंगे।

सुझाव:- आज आप 21 दुर्वान्कुर अर्पण करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज माघ कृष्णपक्ष द्वितीया तिथिहै।
2 आज मकर संक्रान्ति का पुण्य पर्व है।
3आज से सूर्य उत्तरायण होते है खरमास समाप्त होता है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।

हनुमान सन नहीं बड़ भागी।
नाही कोउ राम चरन अनुरागी

अर्थ:- श्री हनुमान जी से बढ़ कर कोई बड़ भागी कोई नहीं है, व् उनके समान कोई राम चरणों में अनुराग रखने वाला नहीं है।
अर्थात् जिनकी साढ़े साती चल रही है वे जातक श्री हनुमत आराधना करें उनका मंगल होगा।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
||श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद||
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (9044741252)

 
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com