Sunday , April 14 2024

आज का राशिफल, दिनांक-20 जनवरी 2017, दिन-शुक्रवार

मेष : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्म संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। वस्त्रादि उपहार में प्राप्‍त होंगे।

images-1-8

वृष : आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्‍वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क : क्रोध के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।

सिंह : आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक व्‍यवसाय में हिस्सेदारी मिल सकती है।

कन्या : क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

 वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयेाग मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु : वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं।

मकर : अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहें। व्यवसाय से संबंधित कोई अनुबंध ना करें। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ : माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी।

मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। व्‍यर्थ के झगड़ों एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

 
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com