Sunday , April 14 2024

दिल्ली एलजी का आप से 97 करोड़ वसूलने के आदेश, बीजपी ने किया स्वागत

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रपये वसूलने का आदेश देने के उपराज्यपाल के फैसले का स्वागत किया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि केजरीवाल जैसा व्यक्ति राजनीति में शुचिता एवं शुद्धता का वादा कर सत्ता में आया था। वह सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोपी बन गया है।

तिवारी ने कहा अरविंद केजरीवाल के सिवाय केाई और होता तो वह इस आदेश के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया होता।

उन्होंने कहा कि आप से वसूली जाने वाली राशि का उपयोग दिल्ली में विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं में किया जा सकता है। इस बीच दिल्ली सरकार ने कहा कि उसे उपराज्यपाल कार्यालय से कोई सूचना नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बढ़ावा देने वाले इश्तहारों पर खर्च की जांच का आदेश दिया है और मुख्य सचिव से इसकी जिम्मेदारी तय करने को कहा है।

कांग्रेस ने उप राज्यपाल के आदेश के संदर्भ में कहा कि इससे उसके रुख की पुष्टि हुई है। पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि उन्होंने 18 माह तक शीर्ष अदालत में और तीन सदस्यीय समिति के समक्ष अथक लड़ाई लड़ी थी और इसका नतीजा आज मिला है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com