Sunday , April 14 2024

दिवाली में इन बातों का रखें ध्यान, बरसेगा धन

devहिन्दुओ का सबसे लोकप्रिय त्यौहार दिवाली आने वाला है। लोगों को इसका बेसब्री से इन्तेजार है। दिवाली और धनतेरस पर सभी खरीददारी करते हैं। दिवाली पर खरीददारी काफी सोच समझकर करनी चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार दिवाली और धनतेरस पर मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए सोना-चांदी या बर्तन खरीदें जाते हैं।

अगर आप भी दिवाली खरीददारी कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान ऱखें।
1. दिवाली पर सामान खरीदने जा रहे हैं तो कौड़ी जरूर खरीदकर लाएं। कहा जाता है कि कौड़ी मां लक्ष्मी जी का प्रतीक होती हैं और इन्हें खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

2. दिवाली से पहले धनतेरस के दिन अगर सामान खरीदते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि तेल रखने वाला कोई बर्तन ना खरीदें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तेल रखने वाले बर्तन को नहीं खरीदा जाता।

3. दिवाली पर या धनतेरस के दिन किसी को उपहार नहीं देना चाहिए। उपहार देते समय भी कई बातों का ध्यान ऱखें। इसके अलावा अगर आप कोई बड़ी चीज जैसे संपत्ति खरीदते हैं तो इस दिन काग्जात लें लें लेकिन पेमेंट इस दिन बिल्कुल भी न करें।

4. दिवाली पर अगर बर्तन खरीद रहे हैं तो स्टील के बर्तन ना खरीदें । कोई चांदी या सोने की बड़ी नहीं तो छोटी चीज खरीद सकते हैं। दरअसल स्टील के बर्तनों में लोहा मिक्स होता है और लोहा खरीदना दिवाली या धनतेरस पर शुभ नहीं माना जाता।

5. कहा जाता है मां लक्ष्मी को लाल और चमकीले रंग बेहद पसंद हैं। इस दिन अगर कपड़े खरीद रहे हैं तो काले रंग के कपड़े भूलकर भी न खरीदें। दिवाली पर लाल और चमकीले रंग के कपड़े खरीदें।

6. दिवाली से पहले किसी को भी गिफ्ट में भगवान की मूर्ति या शंख नही ंदेना चाहिए। कहा जाता है इससे लक्ष्मी जी घर से चली जाती हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com