Monday , April 15 2024

पंडित दीनदयाल की जयंती गरीबों को समर्पित: अर्जुन मुंडा

a-muरांची । रांची के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि व्यक्ति की समृद्धि से ही समाज, राज्य और देश की समृद्धि बढ़ सकती है। इससे देश की सामरिक शक्ति मजबूत होगी। इसी उद्देश्य के साथ पंडित दीनदयाल की जयंती गरीबों को समर्पित की गयी है। भाजपा गरीबों के विकास के लिये काम कर रही है। इसके लिये सबों को एकजुट होकर काम करने की जरुरत है।

श्री मुंडा गुरुवार को भाजपा रांची महानगर जिला कमेटी के द्वारा आयोजित बैठक के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन को मुहल्ले और गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिये गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

मौके पर प्रदेश के महामंत्री बालमकुंद सहाय ने कहा कि संगठन में विकेन्द्रीकृत व्यवस्था के तहत सबों को जिम्मेदारी मिलेगी। अपने जिम्मेवारी को देखते हुये सभी कार्यकर्ता काम करें। मंडल और बूथ स्तर को मजबूत बनाने पर ही भाजपा और सशक्त होगी। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने की।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com