Saturday , April 27 2024

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी नहीं : मोदी

नई दिल्ली। इंडियन मर्चेंट चैंबर विंग की 50वीं सालगिरह पूरी होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं को भी रात में काम करने की सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घर की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हो।

मोदी ने कहा कि विकास में नारी शक्ति का बड़ा योगदान रहा है। महिलाओं की स्थिति में सुधान लाने के लिए लगातार कानून बदले जा रहे हैं, नए-नए कानून लाए गए हैं। 26 हफ्ते मैट्रेनिटी लीव कर दिया गया है।

उन्होंने महिलाओं को मिल रहे लाभ के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेने वालों में 70 फीसद महिलाएं हैं। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना का लाभ भी महिलाओं को मिला है।

मोदी के कार्यक्रम के मुख्य अंश
गैस सब्सिडी छोडऩे वालों का पैसा उज्ज्वला योजना में लगा
मुद्रा योजना का लाभ लेने वालों में 70 प्रतिशत महिलाएं
मां-बहनों का सम्मान करके ही देश आगे बढ़ सकता है
पासपोर्ट बनवाने के लिए महिला को शादी या तलाक ब्योरा देना जरूरी नहीं
भारत में वो ताकत है जो दुनिया में अपना लोहा मनवा सकते है।
महिला में संघर्ष और सामर्थ्य की क्षमता
2022 के लिए अभी से अपना लक्ष्य तय करे। 2022 में आजादी को 75 वर्ष पूरे हो रहे है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com