Monday , April 22 2024

बादल के विवादित बयान, पंजाब को इतना ज्यादा दे दिया लोंगों ने उल्टी कर दी

नर्इ दिल्ली। पंजाब विधनासभा चुनावों में हार से बौखलाए अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने अपनी हार का ठीकरा आम जनता पर फोड़ते हुए कहा कि लोगों को बहुत ज्यादा दे दिया है, जिसे वे पचा नहीं सके और परिणाम स्वरूप ‘उल्टी’ कर दी।

बादल ने बढ़ार्इ कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई

बादल अबोहर के सीतो रोड स्थित एक पैलेस में हलका बल्लूआना के अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बादल ने कार्यकर्ताओं की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि हमने लोगों को जरूरत से ज्यादा दे दिया जो उन्हें हजम नहीं हुआ। इसके साथ ही बादल ने यह भी कहा कि आने वाले 5 सालों में जब सूखा पड़ेगा तो जनता को उनकी याद आएगी।

लोगों ने हमारे काम को नहीं सराहा

अगले 5 वर्षों के बाद जनता को उनकी महत्ता पता चलेगी। लोगों ने हमारे काम को नहीं सराहा उन्हें अब पता चलेगा जब उनके अधिकारों का हनन होगा। इसके अलावा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने को भी कहा। बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में अकाली दल और भाजपा गठबंधन को आम आदमी पार्टी से भी कम सीटें मिलीं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com