Tuesday , April 16 2024

विकास के मुद्देपर कोई विवाद नहीं: राजनाथ

%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a4%a4लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन समारोह में स्वयं को न बुलाए जाने को लेकर उपजे विवाद पर विराम लगा कर सबको चौंकाने का काम किया।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय सांसद होने के नाते केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा था और भाजपा के लोगों द्वारा इस मामले पर राज्य सरकार का विरोध किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि कि विकास के मुद्दे पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो के निर्माण में केन्द्र ने तीन से साढ़े तीन हजार करोड़ की गारन्टी दी है और राज्य सरकार का भी पैसा लगा है। लखनऊ मेट्रो केन्द्र और राज्य का संयुक्त वेन्चर है। उन्होंने कहा कि विकास कोई भी करे,उसका तालीबजाकर स्वागत किया जाना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने ये बाते शुक्रवार को गोमती नगर रेलवे स्टेशन से संबंधित आयोजन में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास परियोजना का कौन उद्घाटन करता है,कौन लोकार्पण करता है,कौन आता है और कौन नहीं आता है।

यह सभी बातें फालतू की होती हैं। उन्होंने कहा कि विकास कोई करे और विकास जनता को समर्पित हो,उसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वयं भी कभी किसी विकास परियोजना के नाम पर कोई विवाद खड़ा नहीं किया, न करुंगा और न ही कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार हो उसका काम जनता के विकास और उसकी सुविधाओं के लिए किया जाना चाहिए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com