Thursday , April 25 2024

सौतेले बेटे ने पूर्व स्पीकर के OSD की पत्नी को उतारा मौत के घाट

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर इलाके में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के ओएसडी (ऑफि सर ऑन स्पेशल ड्यूटी) रामचन्द्र मिश्रा की पत्नी सुनीता 45 वर्ष की गुरुवार को हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि वारदात को महिला के सौतेले बेटे विनोद ने अंजाम दिया है।

वहीं मौके पर पहंुचे मृतका की बेटी के दोस्त विशाल यादव निवासी तकरोही चिनहट ने आरोपी विनोद को गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने सुनीता और घायल विनोद को लोहिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में विनोद को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं आरोपी को गोली मारने वाले विशाल यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देर रात रामचन्द्र मिश्रा ने अपने बेटे विनोद और बेटी के दोस्त विशाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि सौतेले बेटे और उसकी मां के बीच आपसी विवाद के चलते घटना हुई है। वारदात की भनक लगते ही डीआईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

एएसपी उत्तरी विजय ढुल ने बताया कि गोमतीनगर के विरामखंड 2-1 मिश्रा निवास में रहने वाले आरसी मिश्रा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के ओएसडी हैं। वह अपनी दूसरी पत्नी सुनीता और बेटी अंतरा के साथ रहते हैं। पहली पत्नी से उन्हें दो बेटे मनोज और विनोद हैं। बड़ा बेटा मनोज आईएएस बताया जा रहा है, छोटा बेटा विनोद अकाउंटेंट है। वहीं दूसरी पत्नी सुनीता से एक बेटी अंतरा है जो 12वीं में पढ़ाई कर रही है।
घर आते ही आरोपी ने किया हंगामा
पुलिस पूछताछ में अंतरा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर विनोद घर आते ही मां से किसी बात को लेकर बहस करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि उसने सुनीता पर हथौड़े से हमला कर दिया। मां को लहूलुहान देखकर अंतरा ने अपने दोस्त विशाल यादव को फोन करके बुलाया। विशाल अपने एक साथी के साथ आया और विनोद को रोकने लगा। लेकिन विनोद के सिर पर खून सवार था वह लगातार सुनीता पर हथौड़े बरसा रहा था। ताबड़तोड़ हमले से सुनीता मरणासन्न हो गईं थी। विरोध करने पर विनोद ने विशाल पर भी हमला कर दिया। इस पर विशाल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से विनोद पर फायरिंग कर दी।

सम्पत्ति को लेकर था विवाद
बताया जा रहा है कि सम्पत्ति को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार विनोद घर पहुंचा तो सौतेली मां से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विनोद ने हथौड़े से सौतेली मां पर हमला कर दिया। इसी बीच पहुंचे विशाल ने बीच बचाव का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बीच बचाव के दौरान विनोद ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इस पर उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी, जो उसके पेट में लग गई।

पूरे घर में फैला था खून
मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि पूरे घर में खून फैला हुआ था। घर के दोनों गेट पर खून के धब्बे पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि सुनीता की हथौड़े से हमले के बाद वह खून से लथपथ थी। उन्हें उनकी बेटी ने किसी तरह घर के बाहर निकाला था, जिसके कारण पूरे घर में खून फैल गया था। हालांकि पुलिस भी देर रात तक मामले में उलझी हुई थी।

गोली लगने पर खुद को कमरे में किया कैद
पुलिस हिरासत में विशाल ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह वेब सिनेमा के पास जूते खरीदने आया है। इसी बीच अंतरा ने फोन करके उसे विनोद द्वारा मां पर हथौड़े से हमले की बात बताई। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा और खुद अपने एक दोस्त के साथ अंतरा के घर पहुंचा। जहां विनोद मिश्रा अपनी मां सुनीता को हथौड़े से मार रहा था। विशाल दरवाजा खटखटाते हुए उसके घर में घुसा। विशाल को देखकर विनोद उसकी तरफ हथौड़ा लेकर दौड़ पड़ा। इसी बीच विशाल यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर विनोद पर दो फायर कर दिया। गोलियां विशाल के पेट में लगी। घायल विशाल ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया।

आरोपी बोला हां मैंने मारा है मां को
पूछताछ के दौरान विनोद मिश्रा ने कबूल किया उसने ही अपनी मां की हत्या हथौड़े से की है। उसकी बहन अंतरा के दोस्त विशाल यादव ने गोली चलाई। जिससे वह घायल हो गया। सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि मौके से विशाल यादव को हिरासत में ले लिया गया है।
ओएसडी के दोस्त का बेटा है विशाल
पूछताछ के दौरान विशाल ने बताया कि उसके पिता विकास लाल यादव और ओएसडी राम चन्द्र मिश्रा ने मिलकर तकरोही में एचएस माडल पब्लिक स्कूल खोला है। स्कूल के काम से उसका अक्सर उनके घर में आना जाना था। गुरुवार दोपहर में राम चन्द्र मिश्रा की लड़की अंतरा का फोन आया कि भाई विनोद मिश्रा उसकी मां सुनीता मिश्रा से लड़ाई कर रहा है। इस बात की जानकारी पाकर वह अंतरा के घर पहुंचा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com