Sunday , April 14 2024

स्थानीय निकाय चुनाव में  35 में 30 सीट पर खिला कमल

%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%b8भोपाल। देश के विभिन्न हिस्सों जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और चंडीगढ़ के स्थानीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी जीत के बाद नोटबंदी को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश में स्थानीय चुनाव में भी भारी जीत हासिल की है।

भाजपा ने यहां की 35 सदस्य वाली नगरपालिका में 30 सीटों अपना झंडा लहराया है जबकि कांग्रेस 4 और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत हासिल की।

हरदा नगर पालिका सहित मध्य प्रदेश की अमरकंटक और मांडू नगर परिषद चुनाव के लिए मतगणना हुई। जिसमें हरदा नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा के सुरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। वहीं मांडू नगर परिषद में भाजपा की मालती गावर और अमरकंटक में प्रभा पनारिया ने अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं।

हरदा में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को 12,990 वोटों से हराया। सुरेंद्र जैन को 27,858 वोट और हरिमोहन शर्मा को 14,868 वोट मिले। यहां अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी और 35 वार्ड में पार्षद पद के लिए 105 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

धार जिले में मांडू नगर परिषद चुनाव में भाजपा की मालती गावर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की लक्ष्मीबाई भाभर को 400 से अधिक मतों से हराया। 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा उम्मीदवार और 3 पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

एक वार्ड में गोली डालकर फैसला किया गया। यहां 79.56 % मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। परिषद अध्यक्ष के लिए 4 और 15 पार्षद पद के लिए 38 उम्मीदवार मैदान में थे। निर्दलीय तौर पर अध्यक्ष पद के लिए दो अन्य उम्मीदवार भी मैदान में थे।

अनूपपुर जिले की नगर परिषद अमरकंटक नगर परिषद में BJP की प्रभा पनारिया ने कांग्रेस की अंकेश्वरी सिंह को हराकर अध्यक्ष पद जीत लिया।

भाजपा ने 11 पार्षद प्रत्याशी विजय हुए जबकि कांग्रेस के 3 और वार्ड 11 से एक निर्दलीय प्रत्याशी हनुमान दास ने जीत हासिल की। यहां 78 % मतदान हुआ था। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जबकि 15 वार्डों के पार्षद के लिए 46 सदस्य।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com