Thursday , April 25 2024

अब सुपर सिंह में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ, हो गया खुलासा

diljपंजाबी फिल्म सुपर सिंह में पंजाबी एक्टर गायक दिलजीत दोसांझ जल्द ही फिल्म सुपर सिंह में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए दिलजीत ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, इस जून सुपर सिंह।

बताया जा रहा है कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, अनुराग सिंह और पवन गिल संयुक्त रूप से कर रहे हैं। यह फिल्म जून में रिलीज होगी।

बालाजी मोशन पिक्चर्स के आधिकारिक ट्वीट कर अपनी पहली पंजाबी भाषा की फिल्म सुपर सिंह की जानकारी दी। एकता कपूर, अनुराग सिंह और दिलजीत दोसांझ सिंह सुपर सिंह के लिए साथ जुड़े है।  हालांकि फिल्म से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

दिलजीत दोसांझ ने साल 2016 में फिल्म उड़ता पंजाब से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सरहाना भी मिली। इसके अलावा उन्हें फिल्म उड़ता पंजाब के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com