Monday , April 15 2024

अखिलेश ने चुनाव से पहले पराजय स्वीकार की: केशव

kasलखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव से पहले ही अपनी हार मान चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हड़बड़ाहट में आधी अधूरी परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। आधे अधूरे मेट्रो का भी उन्होंने जल्दबाजी में उद्घाटन कर दिया।

केशव प्रसाद ने कहा कि विकास के मोर्चे पर सपा सरकार फेल साबित हुई है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए केन्द्र द्वारा दिये गये पैसे को भी प्रदेश सरकार खर्च नहीं कर पा रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी पर जनता भाजपा के साथ है। विपक्ष के लोगों को इस समय मोदी फोबिया हो गया है। हर दल के लोग इस समय-मोदी-मोदी ही चिल्ला रहे हैं।

भाजपा को जनता का समर्थन मिलता देख सपा,बसपा और कांग्रेस के लोग बौखला गये हैं। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बसपा मुखिया मायावती के विषय में जनता खूब जानती हैं। वहीं अखिलेश यादव विज्ञापन के जरिए अपना प्रचार करवा रहे हैं।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com