क्रोएशिया शनिवार को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप ‘डी’ में नाइजीरिया पर 2-0 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया। ओघेनेकारो इटेबो के आत्मघाती गोल और लुका मॉडरिक द्वारा पेनल्टी पर दागे गए गोल से क्रोएशिया ने यह जीत दर्ज की।क्रोएशिया शनिवार को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप 'डी' में नाइजीरिया पर 2-0 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया। ओघेनेकारो इटेबो के आत्मघाती गोल और लुका मॉडरिक द्वारा पेनल्टी पर दागे गए गोल से क्रोएशिया ने यह जीत दर्ज की।  13वें मिनट में क्रोएशिया की तरफ से पहला हमला बोला गया जब मेंडुकिक के मूव पर पेरिसिक का शॉट क्रॉस बार से थोड़ा बाहर से निकल गया। नाइजीरिया के एलेक्स लोबी ने क्रोएशियाई रक्षकों को व्यस्त रखा और उन्होंने कई हमले बोले, लेकिन उनके प्रयास नाकाम रहे।  क्रोएशिया ने मैच के 32वें मिनट में बढ़त बनाई जब इटेबो ने आत्मघाती गोल दागा। मॉ‍डरिक द्वारा लिए गए कॉर्नर पर मारियो मेंडुकिक के हैडर को इटेबो अपने गोल में ही पहुंचा बैठे। नाइजीरिया की तरफ से पिछले विश्व कप (2014) में भी आत्मघाती गोल दागा गया था, उस वक्त फ्रांस के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार के दौरान जोसेफ योबो आत्मघाती गोल कर बैठे थे। क्रोएशिया हाफटाइम तक 1-0 से आगे था।  इसके बाद क्रोएशिया को 72वें मिनट में पेनल्टी मिली जब नाइजीरिया के विेलियम इकोंग ने बॉक्स के अंदर बेवजह मेंडुकिक को गिराया। इस पर मिली पेनल्टी पर मॉडरिक ने गोल दागते हुए क्रोएशिया को 2-0 से आगे कर दिया।  फ्रांस में 1998 विश्व कप की सेमीफाइनलिस्ट क्रोएशियाई टीम अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। वैसे क्रोएशिया के लिए यह अच्छा रहा कि पिछले विश्व कप के अपने पहले मैच में उसे ब्राजील के हाथों 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी।  इस ग्रुप में हुए इससे पहले के मैच में आइसलैंड ने अर्जेंटीना को 1-1 की बराबरी पर रोका। लियोनेल मैसी इस मैच में पेनल्टी चूके और उनकी टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। क्रोएशिया को अब गुरुवार को लियोनेल मैसी की अर्जेंटीना से भिड़ना होगा। इसके अगले दिन नाइजीरिया को आइसलैंड का मुकाबला करना है।

13वें मिनट में क्रोएशिया की तरफ से पहला हमला बोला गया जब मेंडुकिक के मूव पर पेरिसिक का शॉट क्रॉस बार से थोड़ा बाहर से निकल गया। नाइजीरिया के एलेक्स लोबी ने क्रोएशियाई रक्षकों को व्यस्त रखा और उन्होंने कई हमले बोले, लेकिन उनके प्रयास नाकाम रहे।

क्रोएशिया ने मैच के 32वें मिनट में बढ़त बनाई जब इटेबो ने आत्मघाती गोल दागा। मॉ‍डरिक द्वारा लिए गए कॉर्नर पर मारियो मेंडुकिक के हैडर को इटेबो अपने गोल में ही पहुंचा बैठे। नाइजीरिया की तरफ से पिछले विश्व कप (2014) में भी आत्मघाती गोल दागा गया था, उस वक्त फ्रांस के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार के दौरान जोसेफ योबो आत्मघाती गोल कर बैठे थे। क्रोएशिया हाफटाइम तक 1-0 से आगे था।

इसके बाद क्रोएशिया को 72वें मिनट में पेनल्टी मिली जब नाइजीरिया के विेलियम इकोंग ने बॉक्स के अंदर बेवजह मेंडुकिक को गिराया। इस पर मिली पेनल्टी पर मॉडरिक ने गोल दागते हुए क्रोएशिया को 2-0 से आगे कर दिया।

फ्रांस में 1998 विश्व कप की सेमीफाइनलिस्ट क्रोएशियाई टीम अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। वैसे क्रोएशिया के लिए यह अच्छा रहा कि पिछले विश्व कप के अपने पहले मैच में उसे ब्राजील के हाथों 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

इस ग्रुप में हुए इससे पहले के मैच में आइसलैंड ने अर्जेंटीना को 1-1 की बराबरी पर रोका। लियोनेल मैसी इस मैच में पेनल्टी चूके और उनकी टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। क्रोएशिया को अब गुरुवार को लियोनेल मैसी की अर्जेंटीना से भिड़ना होगा। इसके अगले दिन नाइजीरिया को आइसलैंड का मुकाबला करना है।