Friday , April 26 2024

OMG: 500 किलो की इस महिला ने घटाया 120 Kg वजन

मुंबई। मिस्त्र की ईमान अहमद ने अपना वजन 120 किलो तक घटा लिया है। ईमान के को दुनिया की सबसे वजनी महिला कहा जाता था लेकिन अब डॉक्टरों के प्रयास से उनका वजन कम होने लगा है।

सैफी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ईमान के जीन टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभी भी बैरिएट्रिक सर्जरी की जरूरत हो सकती है।

डॉक्टर अगले महीने तक ईमान के मल्टिपल स्ट्रोक्स के पीछे की वजह का कारण तलाशने में जुटे हैं यह तभी संभव होगा जब वह एमआरआई मशीन में फिट हो पाएंगी।

ईमान के सर्जन डॉक्टर मफजल लकड़ावाला ने बताया कि वह अब ‘300+ किलो’ वाले लीग में आ गई हैं। पहले उनका वजन 500 किलो था। डॉक्टर लकड़वाला ने बताया हम इस सप्ताह के अंत तक उनकी जनेटिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद सर्जरी कभी भी शुरू हो सकती है।

अब उन्हें खाना निगलने में दिक्कत नहीं होती और उन्हें कफ नहीं निकलता। उनकी आवाज में भी अब क्लैरिटी है। कुछ फ़िज़ियोथेरपी सेशन्स के बाद अब वह अपने पैर का अंगूठा पकड़ सकती हैं और खुद उठ सकती है। बता कि ईमान को इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। ईमान उठने और चलने में असमर्थ थी इसलिए उको बैड समेत ही विशेष विमान से लाया गया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com