Friday , April 26 2024

शॉल में लपेट कर नवजात का शव गड्‌ढे में फेंका

mpइंदौर। रतलाम के जावरा में रविवार एक नवजात बालिका का शव मिला। इस सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव शॉल में लपेटकर कर जेलर निवास के पीछे गड्ढे में फेंक गया था। नवजात के सिर पर वजनी पत्थर भी रखा मिला।

रविवार शाम करीब पौने 5 बजे सूचना मिली कि पावर हाउस रोड किनारे जेलर निवास के पीछे गड्ढे में नवजात का शव है। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। एक नवजात बालिका का शव गड्‌ढे में मिला।

शव पूर्ण विकसित थी। नाल पर धागा बंधा था। मृत बालिका एक-दो दिन की लग रही थी। बालिका को शॉल में लपेटकर गड्‌ढे में फेंका गया था। उसके उपर पत्थर रखा हुआ था। बच्ची के परिजनों के बारे में पता किया जा रहा है।

आसपास के लोंगो, सरकारी व निजी अस्पतालों से भी जानकारी कर रही है। रविवार शाम पुलिस ने शव बरामद कर सिविल अस्पताल भेजा। शव मिलने की जानकारी होते ही लोग मौके पर जमा होने लग गए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com