Tuesday , April 16 2024

UP चुनाव: इलाहाबाद ही प्रदेश का नेतृत्व करेगा: अमित शाह

इलाहाबाद । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी बेला के अंतिम दिन यानि मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मंे ताबडतोड चुनावी जनसभाएं किया तथा शहर में भाजपा द्वारा आयोजित रोड शो में भी भाग लिया।

सबसे पहले सुबह इलाहाबाद के सोरांव विधानसभा में अपना दल और भाजपा के समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा किया।

इसके बाद वह दिन में शहर पश्चिमी, और शहर उत्तरी के अल्लापुर व सायंकाल शहर दक्षिणी प्रत्याशी के समर्थन में सुलाकी चौराहे पर जनसभा को संबोधित किया और रोड शो में भाग लिया।

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में यह चुनाव यहां के भाग्य बदलने के लिए हो रहा है। कहा उत्तर प्रदेश को अतीक अहमद, अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं से मुक्त होगा। उन्हांेने कहा कि अगर यूपी में बीजेपी की सरकार बनती है तो इलाहाबाद ही उसका नेतृत्व करेगा।

प्रदेश की सपा सरकार ने इसके भाग्य को अंधकार में डूबा दिया है। लगातार हो रहे लूट हत्या और अपराध से यहां की जनता में त्राहि त्राहि मची है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस प्रदेश को एक काम में नंबर वन बनाया है वह है हत्या और बलात्कार पूरे देश में इस मामले में यह सबसे आगे है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार आई तो यहां पर किसानों को ऋण मुक्त लोन मिलेगा। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव किए जाएंगे। प्रदेश में किसी भी सरकारी नौकरी में अगर युवा हमारा रोजगार के लिए आवेदन करता है तो उस से धन की अपेक्षा की जाती है इस अवस्था में योग युवा बेरोजगार रह जाते हैं। अगर सरकार आई तो यहां पर इस प्रथा को बंद किया जाएगा और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी।

उन्होंने कहा प्रदेश में धड़ल्ले से चल रहे गोहत्या पर सरकार बनने के दिन रात में 12 बजे तक अध्यादेश लाकर के सारे कत्लखाने तुरंत बंद करा दिये जाएंगे। जिससे यहां पर खून की नदियों के बजाय दूध और घी कि नदियां बहना शुरू हो जाए। उन्हांेने कहा कि नोटबन्दी से मध्यम वर्गीय परिवार को बडी राहत मिली है। और उद्योगपति इससे असहज महसूस कर रहे हैं। लेकिन अब सरकार को पता है कि किसके पास कितना पैैसा है। पहले 70 वर्षो में यह किसी को नहीं मालूम था कि किसके पास कितना पैसा है।

जनसभाओं के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ नेता डा0 रीता बहुगुणा जोशी, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधान सभा सीटों के प्रत्याशियों सहित अन्य नेता उपस्थित थे। रोड शो अपने निर्धारित समय से अल्लापुर पानी की टंकी चौराहे से शुरू होकर पूर्व निर्धारित रास्तों से होते हुए सुलाकी चौराहे पर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने जमकर स्वागत किया।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com