Monday , April 15 2024

UP में 20 लाख से ज्यादा बढ़े युवा वोटर

thiलखनऊ। मतदाता सूची पुनरीक्षण से यूपी में 27 लाख वोटर बढ़ गए हैं जिनमें से साढ़े 20 लाख युवा वोटर है।

इस वोटर की आयु 18 से 19 साल के बीच है। इस तरह अब यूपी में कुल मतदाताओं की संख्या 14 करोड़ 12 लाख पहुंच गई है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले वोटरों की संख्या लगभग 13 करोड़ 85 लाख थी। नई वोटर लिस्ट में पुरुषों की संख्या सात करोड़ 68 लाख और महिला वोटर लगभग छह करोड़ 44 लाख के करीब है। इस सूची में थर्ड जेंडर भी शामिल है जिसकी संख्या सात हजार 272 है।

वोटरों की संख्या में यह इजाफा तब हुआ है जबकि 32 लाख 36 हजार मतदाताओं के नाम सूची से निकाल दिए गए हैं। ये वो लोग हैं जिनके नाम दो-दो जगह दर्ज थे।

मतदाता का कहीं दूसरे राज्य में स्थानांतरण हो चुका है या फिर मतदाता की मृत्यु हो चुकी थी लेकिन मतदाता सूची में उनके नाम चल रहे थे। इसके साथ ही सभी जनपदों में लिंगानुपात भी बढ़ा है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पुरुषों से ज्यादा रुचि महिलाओं ने दिखाई थी। यूपी के मिर्जापुर जिले से सबसे ज्यादा संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए फार्म भरे गए और फार्म भरने में यहां महिलाओं की सं या पुरुषों से लगभग दोगुना रही।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने गुरुवार को बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम पूरा हो चुका है। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की कुल सं या 13 करोड़ 85 लाख से बढ़कर 14 करोड़ 12 लाख पहुंच गई है।

इस तरह यूपी में 27 लाख वोटर बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के बाद 32 लाख 36 हजार मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

इनमें से पांच लाख 53 हजार ऐसे नाम थे जो मतदाता सूची में दो-दो बार दर्ज थे। 14 लाख 99 हजार मतदाता जिनका कहीं दूसरे राज्य में स्थानांतरण हो चुका है या शहर छोड़कर जा चुके हैं।

11 लाख 90 हजार ऐसे मतदाता भी पाए गए जिनकी मृत्यु हो चुकी थी लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में चल रहा था। उन नामों को हटा दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पुनरीक्षण में मतदाता सूची में महिला मतदाताओं के अनुपात में भी सुधार हुआ है।

महिला मतदाताओं के लिए विशेष रूप से महिला मतदाता पंजीकरण दिवस का आयोजन किया गया था महिला मतदाताओं का अनुपात महिलाओं की जनसंख्या के सापेक्ष आलेख्य प्रकाशन के समय 58.78 प्रतिशत (छह करोड़ 26 लाख) था जो वर्तमान में बढ़कर छह करोड़ 44 लाख पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों में जेंडर अनुपात में भी वृद्धि हुर्ई है। पुनरीक्षण में पुरुषों से ज्यादा फार्म महिलाओं ने जमा किये हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त रंगीन मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com